रामपुर बुशहर में पशु क्रूरता के विरुद्ध जागरूकता रैली आयोजित, NSS स्वयंसेवकों ने दिया करुणा और संरक्षण का संदेश

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

पशु कल्याण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से Human People NGO के संस्थापक डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में सोमवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जी.बी. पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय, रामपुर बुशहर के 25 NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली बॉयज़ स्कूल से प्रारंभ होकर मुख्य बाज़ार से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुँची। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पशुओं के प्रति दया, संरक्षण एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया। समापन पर स्वयंसेवकों एवं NGO प्रतिनिधियों ने एसडीएम श्री हर्ष अमरिंदर सिंह को ज्ञापन सौंपकर Animal Welfare Committee के गठन का अनुरोध किया।

NSS कार्यक्रम अधिकारी रंजू नेगी ने स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोटिया ने स्वयंसेवकों के अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि पशुओं के प्रति करुणा और संवेदनशीलता का संदेश समाज तक पहुँचाना समय की आवश्यकता है तथा महाविद्यालय भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग देता रहेगा.

Share from A4appleNews:

Next Post

सफाई कर्मचरियों से हड़ताल पर न जाने का एफेडेविट लेने पर SC आयोग ने नगर निगम शिमला से मांगा स्पष्टीकरण

Mon Jul 27 , 2026
राज्य अनुसूचित जाति आयोग की विभिन्न एनजीओ और सफाई कर्मचारी यूनियन के साथ बैठक आयोजित एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग कुलदीप कुमार धीमान ने की।आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि […]

You May Like

Breaking News