अतुल शर्मा ने संभाला शिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार, हर हाल में किया कांग्रेस की सत्ता वापसी का दावा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से चंद महीनों पहले कांग्रेस कमेटी ने शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष पद की कमान अतुल शर्मा को सौंपी है।

वीरवार को हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अतुल शर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाल लिया. इस दौरान उन्होंने अपने केंद्र नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

अतुल शर्मा ने कहा कि मौजूदा वक्त में हर वर्ग बीजेपी सरकार से त्रस्त है. उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार को किसान, बागवान और युवा विरोधी करार दिया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता पर काबिज हुई थी, लेकिन आज जनता के सामने सरकार की वास्तविकता आ गई है. कांग्रेस शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा ने हर हाल में कांग्रेस की सत्ता वापसी का भी दावा किया।

अतुल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का जिला शिमला से विशेष लगाव था. कांग्रेस पार्टी सत्ता में वापस आकर वीरभद्र मॉडल को लागू कर प्रदेश भर में विकास करने का काम करेगी।

उन्होंने मौजूदा बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ सिराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों को छोड़ दिया जाए, तो सरकार की ओर से पूरे प्रदेश की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का सारा बजट इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में ही खर्चा खर्च किया जा रहा है. अतुल शर्मा ने प्रदेश की स्थिति को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया.

वहीं, सेब सीजन से पहले कार्टन के दाम बढ़ने को लेकर भी अतुल शर्मा ने प्रदेश सरकार को आढ़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि शिमला से बहुल क्षेत्र है और प्रदेश सरकार मनमाने ढंग से काटन के दामों में बढ़ोतरी कर रही है।

उन्होंने कहा कि कार्टन सप्लाई का टेंडर सिर्फ एक कंपनी को सौंप दिया गया है, जिसकी वजह से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि कार्टन के दाम बढ़ने की वजह से प्रदेश का बागवान परेशान है।

अतुल शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश भर में सड़कों की हालत भी खस्ता है और सेब सीजन शुरू होने के बावजूद अब तक भट्टाकुफर मंडी को शुरू नहीं किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि बागवान सरकार के इस रवैया से बेहद परेशान हैं. अतुल शर्मा ने बीजेपी सरकार को बागवान विरोधी करार दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

तबाही- घुमारवीं के कुह-मुझांड़ मे बादल फटने से 4 पशुशाला व मकान ध्वस्त, 2 भैंस 7 बकरियां व स्कूल बस पानी में बहे

Fri Jul 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल घुमारवीं घुमारवी उपमड़ल के तहत पड़ने वाली पंचायत कुहमुझांड़ मे बादल फटने से काफी नुकसान हुआ है। गत रात्रि क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी तो समय लगभग दो से तीन बजे के बीच में जो दार धमाका हुआ है जिससे क्षेत्र में अफरा तफरी […]

You May Like

Breaking News