file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

NYK किन्नौर द्वारा 2019-20 के लिए उत्कृष्ट कार्यों में नारायण युवक मंडल बरी सर्वश्रेष्ठ चयनित, मिला 25,000 नगद पुरूस्कार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के अधीन नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर द्वारा वर्ष 2019-20 के लिए उत्कृष्ट कार्यों में नारायण युवक मंडल बरी को चयनित किया गया है जिसके तहत नारायण युवक मण्डल को 25,000 रुपये का नगद पुरूस्कार दिया जाएगा।
सहायक आयुक्त किन्नौर मुनीष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चयन समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें निर्णायक मण्डल द्वारा बरी नारायण युवक मण्डल को सर्वश्रेष्ठ आंका गया था। इस पुरूस्कार के लिए नेहरू युवा केन्द्र रिकांग पिओ के पास 7 प्रविशटियां प्राप्त हुई थी।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम तथा नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से ऐसे युवक मण्डलों जो सामाजिक विकास कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं को जिला स्तरीय युवक मण्डल पुरूस्कार के लिए चयनित किया जाता है।
जिला युवा अधिकारी प्रियंका ने बताया कि पुरूस्कार देने का मुख्य उद्देश्य युवक मण्डलों को सामाजिक कार्य के प्रति प्रेरित करना है।
इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शांता नेगी, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी नरेन्द्र शर्मा तथा जिला युवा अधिकारी प्रियंका नेगी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

धर्मशाला बैठक- विकास कार्यों पर कांग्रेस ने पहले 3 साल में खर्चे 13,300 करोड़ तो भाजपा ने खर्च दिए 21,300 करोड़, भाजपा है कार्यकर्ताओं की सुदृढ़ टोली-जयराम

Wed Feb 17 , 2021
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला भाजपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने धर्मशाला में की इस प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा सभी राजनीतिक दलों में भाजपा का सबसे मजबूत काम करने का तरीका है। मुख्यमंत्री ने अपने से […]

You May Like

Breaking News