वाह- EMT व एम्बुलेंस कर्मी ने पैदल जंगल के रास्ते में पहुंच करवाई सफल डिलीवरी, जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

रामपुर बुशहर में रविवार सुबह 10 बजे गांव पनाशी के प्रेम सिंह ने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बताया कि अंजू नेगी को प्रसव पीड़ा शुरू हो चुकी है और अस्पताल जाने के लिए एम्बुलेंस की आवश्यकता है।

तुरंत बाद 108 खनेरी एम्बुलेंस बिना वक़्त जाया किये निकल पड़ती है और बजे बताए गए स्थान पर पहुँच जाते है।

वंहा पहुचते ही जब कॉलर से बात की तो कॉलर ने कहा उन्हें प्रसव पीड़ा रास्ते मे ज्यादा हो चुकी और मरीज एम्बुलेंस तक नहीँ पहुच सकती।

ऐसा कहते ही ई एम टी शमशेर सागर अपने सहयोगी पायलट सुनील कुमार के साथ जरूरी सामान लेकर पैदल चल पड़े।

जैसे ही मरीज के पास पहुँचे व महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी और काफी मशक्कत कर सफल पीड़ा वंही जंगल में करा दिया।

अंजू नेगी ने 11:15 am पर स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। शमशेर का कहना है जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है और उन्हें खनेरी अस्पताल में दाखिल कर दिया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्वास्थ्य संस्थानों में अधोसंरचना सुधार से मरीजों को मिल रहीं बेहतर सेवाएं 

Sun May 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलालोगों को घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमितकता के साथ कार्य करत हुए प्रदेश सरकार ने जहां ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्वास्थ्य संस्थान खोलने को अधिमान दिया है। वहीं स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए भी विशेषतौर पर प्रयास किए हैं। […]

You May Like

Breaking News