दुःखद- शिमला के ढांडा में HRTC बस हादसा 23 घायल, 2 फंसे

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला के उपनगर टूटू के समीप ढांडा में दोपहर बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 23 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जबकि 2 लोग बस में फंसे थे जिन्हें निकलने का कार्य जारी है।


जानकारी के अनुसार निगम की बस शिमला से नगरोटा के लिए निकली थी कि करीब 2:30 बजे ढांडा के समीप सड़क से नीचे करीब 50 मीटर लुढ़क गई।
सूचना पर तुरन्त प्रशासन का अमला राहत एवं बचाव कर में जुट गया। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
बस में फंसे दो लोगों को निकालने का कार्य खबर लिखे जाने तक जारी था।

Share from A4appleNews:

Next Post

बीएड कॉलेज नोगली में वार्षिक पारितोषिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति से बांधा समा

Wed Jul 27 , 2022
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन  व डीएसपी चंद्रशेखर ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर रामपुर बुशैहर के नोगली बाल्ना स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड.एमएड शिक्षण संस्थान  में वर्ष 2018-20 का वार्षिक पारितोषिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।   सुबह के सत्र में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर और दोपहर बाद […]

You May Like

Breaking News