हिमाचल कैबिनेट बैठक शिमला सचिवालय में शुरू, कई महत्वपुर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लगेगी मोहर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक प्रदेश सचिवालय में शुरू हो गई हैं। बैठक में सरकारी कर्मचारियों के नए वेतनमान पर दिए जाने वाले लाभों के बारे में चर्चा होगी। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की यह बैठक दो दिन पहले हुई संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की मंत्रणा के बाद होने जा रही है। ऐसे में स्वाभाविक तौर पर इसमें कर्मचारियों के मुद्दों पर ज्यादा निर्णय हो सकते हैं।

पुलिस कांस्टेबलों को संशोधित पे बैंड देने का मामला भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में जा सकता है। कई कर्मचारियों के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के संशोधन पर भी निर्णय संभावित है। मंडी में राज्य विश्वविद्यालय खोलने समेत कई विषयों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक हो सकती है।

कोविड-19 वैक्सीनेशन पर भी इस बैठक में प्रस्तुति दी जा सकती है। राज्य सरकार ने पांच दिसंबर तक दूसरी डोज के वैक्सीनेशन का लक्ष्य तय किया है। कोविड की वर्तमान स्थिति और नए वैरिएंट पर भी चर्चा होगी। 

वहीं, जेबीटी भर्ती को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट से आए फैसले को राज्य सरकार चुनौती दे सकती है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी इस मामले को लेकर चर्चा होने के आसार हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

JBT और DLEd प्रशिक्षुओं का शिमला में हल्ला बोल, बीएड का विरोध, सरकार करे पुनर्विचार याचिका या SC में जाने की मांग

Tue Nov 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला बीते दिनों प्रदेश हाई कोर्ट के पहली से लेकर 5वीं तक के बच्चों को बीएड द्वारा पढ़ाने जाने के निर्णय को लेकर जेबीटी प्रशिक्षु खासे नाराज हैं। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने शिमला में प्रदर्शन कर सरकार से हाई कोर्ट के निर्णय पर रिव्यु करने या सुप्रीम […]

You May Like