IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विकास पुरूष स्व GS बाली ने दिलाई थी नगरोटा को नई पहचान, आदर्श विधानसभा बनाने के सपने को करेंगे साकार- RS बाली

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, नगरोटा

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा को आदर्श विस क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

बुधवार को नगरोटा तथा कांगड़ा में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली के सपनों को पूरा करने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने नगरोटा में विकास मजबूत नींव रखी है तथा उसी पर अब नई इबारतें गढ़ी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जीएस बाली का एक ही सपना था कि नगरोटा विस एक विकास की दृष्टि से एक आदर्श विस क्षेत्र बनकर अपनी पहचान कायम करे।
उन्होंने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, नगरोटा विस क्षेत्र में इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज सहित कई आईटीआई तथा बडोह महाविद्यालय नगरोटा के विकास की तस्वीर को बयां कर रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि स्व जीएस बाली ने युवाओं को बेहतरीन शिक्षा तथा रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए जीवन पर्यंत अपनी आवाज उठाई है इसके साथ ही गांवों का विकास तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के सपनों को साकार करने के लिए विकास पुरूष जीएस बाली हमेशा तत्पर रहते थे।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा क्षेत्र को शिक्षा हब के रूप में विकसित करने में विकास पुरूष स्व जीएस बाली की अहम भूमिका रही है।
  आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं तथा लोगो से जो वायदे किए गए हैं उनको पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगरोटा में पर्यटन विकास के लिए नए प्रोजेक्ट लाए जा रहे हैं इसी के साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए नियमित तौर पर रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

JNV कोठीपुरा बिलासपुर में 10 दिवसीय NCC कैंप का आज होगा समापन

Thu Jun 12 , 2025
एप्पल न्यूज, बिलासपुर जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा जिला बिलासपुर में दस दिवसीय एनसीसी कैडेट्स शिविर के समापन समारोह का आयोजन 12 जून को किया जाएगा। कमान अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि कैंप के समापन समारोह के अवसर पर राजेश धर्माणी माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार खास तौर […]

You May Like

Breaking News