IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

JNV कोठीपुरा बिलासपुर में 10 दिवसीय NCC कैंप का आज होगा समापन

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, बिलासपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा जिला बिलासपुर में दस दिवसीय एनसीसी कैडेट्स शिविर के समापन समारोह का आयोजन 12 जून को किया जाएगा।

कमान अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि कैंप के समापन समारोह के अवसर पर राजेश धर्माणी माननीय तकनीकी शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार खास तौर पर शिरकत करेंगे।

कैडेट्स का मनोबल बढ़ाने के लिए कैंप के दौरान आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत कर सम्मानित करेंगे।

इससे पहले कैंप के आठवें दिन की शुरुआत योग और हल्के व्यायाम से हुई। इसके उपरांत कैडेट्स के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

जिसमें जूनियर डिवीजन की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी दाडलाघाट, जूनियर विंग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला जिला ऊना, जूनियर डिवीजन की रस्साकस्सी प्रतियोगिता में डीएवी दाडलाघाट और क्विज प्रतियोगिता में जीएसएसएस चांदपुर विजेता रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ऑनलाइन ठगी में 3.56 लाख की धोखाधड़ी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

Thu Jun 12 , 2025
एप्पल न्यूज, नूरपुर कांगड़ा थाना नूरपुर के अंतर्गत एक व्यक्ति से ₹3,56,799 की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल और पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मुख्य […]

You May Like

Breaking News