“अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस” पर हिमाचल के लालित कुमार डोगरा करेंगे रूस में भारत का प्रतिनिधित्व

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डोगरा को ‘न्यू जेनरेशन’ और ‘डिस्कवर योर रशिया’ कार्यक्रम के लिए ट्यूमेन क्षेत्र का आमंत्रण
एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के युवा नेतृत्वकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लालित कुमार डोगरा अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें रूस के ट्यूमेन क्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय युवा कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
लालित कुमार डोगरा को यह अवसर ब्रिक्स यूथ अलायंस तथा रूस की रॉसोट्रूडनिचेस्टवो से जुड़े अंतरराष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत मिला है। वह ‘न्यू जेनरेशन’ कार्यक्रम के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में रूस की यात्रा करेंगे और ‘डिस्कवर योर रशिया’ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यह कार्यक्रम 12 से 18 अगस्त 2026 तक रूस के ट्यूमेन क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों से चयनित और आमंत्रित युवा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को रूस की संस्कृति, समाज, युवा पहलों और विभिन्न क्षेत्रों को समझने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय युवा सहयोग एवं अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।


भारत के युवा नेतृत्व का अनुभव साझा करेंगे
रूस में लालित कुमार डोगरा भारत की युवा शक्ति, स्वयंसेवा, सामाजिक विकास और शहरी युवा सहभागिता से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से शुरू हुई उनकी युवा नेतृत्व की यात्रा अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंच चुकी है।
डोगरा को एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया जा चुका है। युवाओं की भागीदारी, स्वयंसेवा, सामुदायिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
इससे पहले भी वह बैंकॉक स्थित संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन केंद्र (UNCC) में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जिम्मेदार व्यवसाय एवं मानवाधिकार मंच—एशिया-प्रशांत (UNRBHR) से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
वर्तमान में NIUA में युवा समन्वयक
लालित कुमार डोगरा वर्तमान में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (NIUA) की शहरी युवा इकाई में युवा समन्वयक के रूप में कार्यरत हैं। राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत एक स्वायत्त संस्थान है।
अपने वर्तमान दायित्व में डोगरा शहरी युवाओं के कल्याण, सहभागिता, नेतृत्व, क्षमता निर्माण और युवा-केंद्रित पहलों से जुड़े कार्यों में योगदान दे रहे हैं। उनका कार्य युवाओं को शहरों के विकास, सामाजिक भागीदारी और सकारात्मक बदलाव की प्रक्रियाओं से जोड़ने पर केंद्रित है।
हिमाचल के युवाओं के लिए गौरव का अवसर
लालित कुमार डोगरा का रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करना हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। स्वयंसेवा से शुरू हुई उनकी यात्रा एनएसएस राष्ट्रीय पुरस्कार, संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व और अब रूस के ट्यूमेन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय युवा प्रतिनिधि के रूप में भागीदारी तक पहुंच चुकी है।
डोगरा के अनुसार, रूस में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि देश के युवाओं, स्वयंसेवकों और सामाजिक परिवर्तन के लिए काम कर रहे युवा नेतृत्व की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है।
उनका आगामी रूस दौरा हिमाचल की युवा शक्ति और भारत के उभरते युवा नेतृत्व को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला जिला परिषद चुनाव में देरी पर CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर अटैक, बोले- सदस्यों को बैठक में भेजने के बजाय पंचकूला क्यों ले गए..?

Mon Aug 10 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में देरी को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के सरकार और जिला प्रशासन पर चुनाव टालने के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है।मुख्यमंत्री […]

You May Like

Breaking News