ऑनलाइन ठगी में 3.56 लाख की धोखाधड़ी, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, नूरपुर कांगड़ा

थाना नूरपुर के अंतर्गत एक व्यक्ति से ₹3,56,799 की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

साइबर सेल और पुलिस द्वारा तकनीकी विश्लेषण और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मुख्य आरोपी की पहचान अनीत कुमार के रूप में की गई। आरोपी बिहार राज्य से ताल्लुक रखता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक विशेष टीम बिहार रवाना की, जहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत नूरपुर लाने की तैयारी में है।

पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अनजान कॉल्स और संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से सावधान रहें, और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

"गौमाता" को "राष्ट्र माता" घोषित करे सरकार- शैलेन्द्र योगिराज

Thu Jun 12 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज के क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भारत वर्ष गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा के दौरान कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित […]

You May Like

Breaking News