file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

“गौमाता” को “राष्ट्र माता” घोषित करे सरकार- शैलेन्द्र योगिराज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा स्थापित गौ ध्वज के क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने भारत वर्ष गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा के दौरान कहा कि गो माता को राष्ट्र माता घोषित करे सरकार।

बता दें कि पिछले वर्ष ज्योतिष पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने पूरे भारतवर्ष की यात्रा कर हर प्रदेश के प्रदेश मुख्यालय पर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने हेतु गौ ध्वज प्रतिष्ठा यात्रा कर गौ ध्वज स्थापित किया था।

जिसका परिणाम यह हुआ कि उस समय महाराष्ट्र के एकनाथ शिंदे की सरकार गौमाता को राज्य माता घोषित कर कानून बनाया था।

इसी क्रम में आज शंकराचार्य जी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने शंकराचार्य जी द्वारा स्थापित गो ध्वज का परिक्रमा किया गौमाता का पूजन अर्चन कर गो ध्वज की पूजा आरती की।

जगद्गुरु शंकराचार्य जी चाहते है कि देश में गौ माता की रक्षा के लिए सबसे पहले गौमाता को पशु की सूची से निकाले केन्द्र सरकार और केन्द्रीय कानून बनाते हुए गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करे केन्द्र सरकार।

उक्त गौ ध्वज परिक्रमा व गौ ध्वज निरीक्षण यात्रा की पूजा अर्चना में स्थानीय शंकराचार्य जी के शिष्यों में बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी दुर्घटना- अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, 242 लोग थे सवार, भारी जनहानि की आशंका

Thu Jun 12 , 2025
एप्पल न्यूज, अहमदाबाद गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एयर इंडिया का लंदन जा रहा विमान टेकऑफ़ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया। अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही फ्लाइट AI-171, जिसमें 242 लोग सवार थे, शहर के बाहरी क्षेत्र मघानी नगर में एक रिहायशी इलाके पर गिर […]

You May Like

Breaking News