“बाहरी को रोजगार-हिमाचली बेरोजगार” बिजली बोर्ड में 216 में 54 यूपी, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के JE किए भर्ती-विक्रमादित्य ने सरकार पर उठाये सवाल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं से धोखा कर रही सरकार

मंडी सीट पर टिकट को लेकर हाई कमान के निर्णय का किया जाएगा स्वागत

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड में जेई इलेक्ट्रिक पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी देने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।

बिजली बोर्ड ने कुल 216 जेई इलेक्ट्रिक के पद निकाले थे जिसमें से 54 पदों पर बाहरी राज्यों को नौकरी दी गई है। कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भर्तियों पर सवाल उठाए हैं।


शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस महासचिव विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में लगभग साढ़े 12 लाख युवा बेरोजगार हैं और सरकार नौकरियां दूसरे राज्यों के लोगों को नौकरियां दे रही हैं।

बिजली बोर्ड में यूपी, बिहार, उत्तराखंड और दिल्ली के लोगों को जेई इलेक्ट्रिक के पद पर भर्ती किया गया है जो कि प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है।

इससे पहले भी सरकार ने सचिवालय में क्लर्क के पदों पर बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरी दी थी।कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है और आने वाले समय मे सरकार के खिलाफ इसको लेकर मोर्चा खोला जाएगा।

वन्ही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे दिल्ली शीर्ष नेताओं से मिलने गए थे जंहा पर उन्होंने पार्टी की खामियों और संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की है।

मंडी सीट पर टिकट नहीं मांगा गया है, अगर हाई कमान टिकट देता है तो उसका स्वागत है लेकिन टिकट किसी और को दिया गया तो वे उसका भी स्वागत करेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी और राई बाग में अंतर्जातीय विवाह जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक, नशे से दूर रहने का भी दिया संदेश

Sat Sep 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, आनी हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला कुल्लू के  आनी  क्षेत्र बाहु और बाई धार दल में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित गीत संगीत कला मंच बंजार के कलाकारों ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्तमान सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं के बारे में […]

You May Like

Breaking News