राज्यस्तरीय “योगा ओलंपियाड” शनिवार से हमीरपुर जिला के नादौन में शुरू

एप्पल न्यूज, शिमला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व देश भर में योगा ओलंपियाड का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय योगा ओलंपियाड शनिवार से हमीरपुर जिला के नादौन में शुरू हुआ।

दो दिवसीय इस ओलंपियाड में प्रदेश के सभी 12 जिलों से 8 – 8 छात्र अंडर- 14 में शामिल होगें। इनमें 4 लडके और 4 लड़कियों को मिलाकर कुल 96 विद्यार्थी स्कूल, खंड और जिलास्तर पर चयनित होने के बाद यहां पहुंचे हैं।

सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा ललिता नेगी ने बताया कि नादौन में होने वाले इस ओलंपियाड में से कुल 8 बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को नेशनल के लिए भेजा जाएगा। इनमें 4 लड़के और 4 लड़कियाँ होगी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय योग ओलंपियाड 18 से 20 जून तक कर्नाटक के मेसुरू में होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

AIAA के शिमला "राष्ट्रीय नाट्य एवं नृत्य महोत्सव" में शनिवार को 100 से अधिक नृत्य प्रस्तुतियां और 8 नाटक पेश किए गए

Sun Jun 9 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत के प्रसिद्ध नाट्य एवं नृत्य मंच एआईएए शिमला द्वारा आयोजित 69वें नृत्य एवं नाटक महोत्सव में ऐतिहासिक गेयटी थियेटर शिमला में 8 कलाकार समूहों ने नाटक प्रस्तुत किए, जबकि काली बाड़ी हॉल में 100 से अधिक सोलो एवं समूह (ग्रुप) नृत्य प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। […]

You May Like

Breaking News