शिमला में खलीणी-झंझिनी सड़क पर गिरा पेड़, करीब 2 घंटे जाम में फंसे रहे कई वाहन

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

राजधानी शिमला में पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी है।शिमला के उपनगर खलीणी से झंझिनी सड़क पर दोपहर बाद थोड़ी सी वर्षा होने के बाद पेड़ गिरने से सड़क पर करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान जाम में कई वाहन फंसे रहे।

जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब 2 बजे अचानक सड़क के ऊपर से एक विशाल पेड़ मलबे समेत सड़क पर आ गिरा। इससे दोनों ओर जाम लग गया।

करीब एक गहने बाद वन विभाग की टीम कटर के साथ मौके पर पहुंची और पेड़ को काटकर जेसीबी की मदद से रास्ते को खोलकर यातायात को बहाल किया गया।

इसी स्थान पर दो दिन पूर्व भी तीन पेड़ आ गिर थे जबकि बीते वर्ष हुई बरसात के दौरान इसी स्थान पर करीब दर्जन भर पेड़ गिर गई थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला- किन्नौर NH -5 निगुलसरी सभी वाहनों के लिए बहाल

Sun Sep 8 , 2024
एप्पल न्यूज, किन्नौर शिमला – किन्नौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 निगुलसरी के समीप लगातार भूस्खलन व पत्थर गिरने से शनिवार से बाधित था जिसे आज शाम को सभी प्रकार के वाहनों के लिए  बहाल कर दिया है। इस सड़क के बंद होने से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी थी […]

You May Like

Breaking News