नेपाल में जलविद्युत परियोजनाओं को गति देने के लिए SJVN के CMD की उच्चस्तरीय बैठकें


अरुण-3 परियोजना के शेष कार्यों और लोअर अरुण के निर्माण पूर्व अनुमोदनों पर हुई चर्चा
एप्पल न्यूज़, शिमला

सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने नेपाल में निगम की जलविद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी लाने के उद्देश्य से काठमांडू में नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं।
इन बैठकों में नेपाल के वित्त मंत्री डॉ. स्वर्णिम वाग्ले, ऊर्जा, जल संसाधन एवं सिंचाई मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ तथा निवेश बोर्ड नेपाल (आईबीएन) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी यांकी उक्याब के साथ परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठकों में वित्त सचिव, आईबीएन के संयुक्त सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसजेवीएन की ओर से निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे, निदेशक (परियोजनाएं) राजेश कुमार चंदेल तथा एसएपीडीसी एवं एसएलपीडीसी के सीईओ पंकज चौधरी उपस्थित रहे।


बैठकों में नेपाल में एसजेवीएन की 900 मेगावाट क्षमता वाली अरुण-3 जलविद्युत परियोजना, इससे जुड़ी 217 किलोमीटर लंबी ट्रांसमिशन लाइन और 669 मेगावाट की लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया।
अरुण-3 के शेष कार्यों में तेजी लाने पर जोर
चर्चा के दौरान अरुण-3 परियोजना के शेष कार्यों को गति देने, ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण में आ रही भूमि संबंधी समस्याओं और वन स्वीकृतियों से जुड़ी बाधाओं को दूर करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही लोअर अरुण जलविद्युत परियोजना की निर्माण पूर्व गतिविधियों के लिए आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
नेपाल सरकार और एसजेवीएन प्रबंधन ने परियोजनाओं से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करने तथा निर्धारित समयसीमा में कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित प्राधिकरणों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर सहमति जताई।
एसजेवीएन अपनी अधीनस्थ कंपनियों एसएपीडीसी और एसएलपीडीसी के माध्यम से नेपाल में जलविद्युत क्षेत्र में भारत-नेपाल सहयोग को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। निगम की ये परियोजनाएं क्षेत्रीय ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, सतत विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- नहीं रहे स्व राजीव गाँधी के "कमांडो" रामपुर के MLA नंद लाल, लंबी बीमारी के बाद आज सुबह शिमला मे ली अंतिम सांस, क्षेत्र में शोक की लहर

Tue Nov 3 , 2026
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहररामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से रामपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। नंद लाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीते दो दिनों से उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई […]

You May Like

Breaking News