file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

अंतिम दर्शन – MLA नंदलाल के पार्थिव शरीर का आज 3 बजे तक पहुंचेगा रामपुर, सर्किट हाउस में 5 बजे तक कर सकेंगे दर्शन, शाम को पैतृक गांव देवठी ले जाया जाएगा कल अंतयेष्टि

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर के विधायक नंदलाल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर बुशहर की ओर से जारी सूचना के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन, शिमला में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।


इसके बाद दोपहर 2 बजे बिथल (भेरा खड) में कांग्रेस पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता एकत्रित होकर अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देंगे। यहां से उनकी अंतिम यात्रा सर्किट हाउस, रामपुर बुशहर तक निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेसजन एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करेंगे।
इसके पश्चात शाम 5 बजे विधायक नंदलाल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव देवठी ले जाया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। पार्टी ने कहा कि नंदलाल का जाना रामपुर बुशहर की राजनीति, समाज और जनसेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनहित और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित किया। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संघर्षशील व्यक्तित्व हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने चम्बा चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सरकार ने की कई पहलें

Tue Nov 3 , 2026
एप्पल न्यूज़, चुवाड़ी /चम्बा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा ज़िला के भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर क्षेत्र में सीबीएसई सम्बद्ध स्कूल खोलने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सड़क […]

You May Like

Breaking News