सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आनी के शमशर मन्दिर में जल यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमदभागवत कथा का आयोजन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

आनी के आराध्य गढ़पति देवता शमशरी महादेव के मंदिर में मंगलवार से 8 दिवसीय श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ कलश स्थापना के लिए सैंकड़ों सुहागिन महिलाओं की जलयात्रा से किया गया।

इस जलयात्रा में देवता शमशरी महादेव भी अपने दिव्य रथ में सवार होकर देव वाद्य यंत्रों की धुन के साथ अपने कारकून के साथ शामिल हुए।

इस आयोजन के प्रचारक शिवराज शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत पुराण के कथाबाचक  मथुरा बृंदाबन के श्री श्री पीठाचार्य मनीष शंकर व्यासपीठ पर विराजमान होंगे।

धार्मिक आयोजन में हर दिन 11:30 बजे से 3 बजे तक प्रवचन होगा जबकि दोपहर बाद 3  बजे से सांय 5 बजे तक हर रोज बिशाल भंडारे में सैकड़ों लोग  भंडारे का  प्रशाद ग्रहण करेंगे।

शिवराज ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए मन्दिर कमेटी व आयोजन समिति में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

सनसनी- 13 वर्षीय छात्रा का मर्डर कर बैडबॉक्स में छुपाया, दोनों हाथ पीछे बांध मुंह में ठूंसा था कपड़ा, 24 घण्टे के भीतर दिल्ली से गिरफ्तार

Tue May 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगरकिन्नौर जिला के भावानगर थाना के अंर्तगत एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक छात्रा की हत्या कर उसे बेडबॉक्स में छुपा कर वहां से फारार हो गया था। मृत्तका के दोनों हाथ पीछे को बांधे थे और […]

You May Like

Breaking News