IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सनसनी- 13 वर्षीय छात्रा का मर्डर कर बैडबॉक्स में छुपाया, दोनों हाथ पीछे बांध मुंह में ठूंसा था कपड़ा, 24 घण्टे के भीतर दिल्ली से गिरफ्तार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
किन्नौर जिला के भावानगर थाना के अंर्तगत एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोपी युवक छात्रा की हत्या कर उसे बेडबॉक्स में छुपा कर वहां से फारार हो गया था। मृत्तका के दोनों हाथ पीछे को बांधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दिल्ली से गिरफतार किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भावानगर के निकट लुतुक्सा में रह रही नेपाली मूल की महिला ने शनिवार को भावानगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को उसी का पड़ोसी मनोज राही पुत्र गोबिंद राही निवासी देव रोली सिक्किम भगाकर ले गया है।


पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया।

शनिवार देर रात को आरोपी का मकान मालिक उसके कमरे में अपने कुछ साथियों के साथ् गया और उन्होंने के लिए बेडबॉक्स खोला तो उसमें नाबालिगा मृत्त पड़ी थी।

मृत्तका के दोनों हाथ पीछे बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था जिससे आस पड़ोस में उसकी अवाज तक सुनाई नहीं दी। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना भावानगर थाने को दी।
जिस पर डीएसपी भावानगर राजू पुलिस टीम सहित मौके पर पंहुचे व शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भावानगर पंहुचे। आरोपी अपने साथ मृत्तका के भाई का मोबाइल फोन लेकर फरार हुआ था।

पुलिस तहकीकात में मोबाइल फोन की लोकेशन दिल्ली की आ रही थी। जिस पर भावानगर से एक पुलिस टीम को तुरंत दिल्ली रवाना किया गया। तथा दिल्ली पुलिस को इस मामले से अवगत करवाया गया।
बहरहाल भावानगर पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की।

डीएसपी राजू ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला से करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- CBI को सौंपी HP पुलिस भर्ती पेपर लीक की जाँच, CM ने कहा- अब तक 73 गिरफ्तारी, UP-बिहार से भी जुड़े तार

Tue May 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला जय राम सरकार के गले की फांस बन गया है। चुनावी वर्ष में हुए पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जय राम सरकार चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही है। विपक्ष के हमलों के बाद जयराम सरकार ने हिमाचल पुलिस […]

You May Like

Breaking News