भिंडरावाला के झंडे-पोस्टर- हथियार लेकर हिमाचल आये पंजाबियों को रोका, श्रद्धालुओं को नहीं, CM बोले मामले को तूल देकर हिमाचल की गाड़ियां रोकना गलत, पंजाब सरकार से उठाया है मामला

एप्पल न्यूज़, शिमला

पंजाब से प्रतिबंधित झंडों के साथ हिमाचल में वाहन प्रवेश कर रहे थे। इन वाहनों में सवार युवा बेखौफ प्रतिबंधित झंडों के साथ घूम रहे थे। इन झंडों में हथियार के अलावा भिंडरावाला के फोटो भी लगे हुए थे। ऊना व मंडी में पंजाब के ऐसे वाहनों को रोका गया।

पुलिस ने ऐसे चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की तो विवाद बढ़ गया व पंजाब में भी हिमाचल नंबर की गाड़ियों को रोका गया। उसके बाद विवाद बढ़ गया। मामला दो दिन पहले ही सामने आया है।

पंजाब में प्रतिबंधित कुछ झंड़ों को लेकर हिमाचल आए युवाओं को लेकर जो विवाद हुआ था पंजाब के श्रद्धालुओं से उन्हें कोई आपत्ति नही है लेकिन वाहनों में झंडे व पोस्टर विवादित थे जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल की गाड़ियों को पंजाब में रोका गया इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाया गया है। राज्य सरकार भी पूरी तरह से गंभीर है इस मामले पर कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इसके पीछे देशविरोधी तत्वों का हाथ है और वे माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पर पंजाब के मुख्य सचिव से बातचीत हुई है। आगे से ऐसा न हो उसको लेकर आश्वस्त किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने शिमला शहर में ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए 5.44 करोड़ से खरीदे 15 वाहनों को दिखाई हरी झण्डी, GPS ट्रैकर से लैस हैं वाहन

Tue Mar 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां शिमला शहर के ठोस अपशिष्ट के परिवहन के लिए शिमला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत खरीदे गए 15 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों से […]

You May Like

Breaking News