file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

डाॅ सुनिल पटयाल बने हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा
कृषि विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करने वाले हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं संघ की ओर से शनिवार को जिला कांगड़ा के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। संघ के द्विवर्षिय चुनावों में उप निदेशक कांगडा डाॅ पीसी सेनी ने बतौर रिटर्निंग अफसर चुनावों को सफलतापूर्वक पूरा किया।

\"\"

इन चुनावों में डाॅ सूनिल पटयाल को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा डाॅ सपन ठाकुर को उपप्रधान, डाॅ पूनित डोगरा को महासचिव, डाॅ सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, डाॅ गौरव सूद को संयुक्त सचिव प्रैस, डाॅ नंदिनी कपूर को संयुक्त सचिव सामान्य, डाॅ राणो पठानिया को संयुक्त सचिव संगठन चुना गया है। संध के चुनावों के बाद एक जनरल हाउस का भी आयोजन किया गया।

इसमें संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ सुनिल पटयाल ने कहा कि संघ अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के लिए काम करेगा और उनके मुद्दों और पक्ष को सरकार के सामने मजबूती से रखेगा। उन्होंने कहा कि संघ में गतिविधियों को बढ़ाया जाएगा और इसमें कार्यकारिणी और संघ के सभी सदस्यों की राय ली जाएगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कौशल विकास भत्ता योजना से संवर रहा है जिला कुल्लू के बेरोजगार युवाओं का भविष्य

Sun Oct 18 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू21 हजार से अधिक बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास योजना के अंतर्गत 22.57 करोड़ रूपए किए गए वितरित कुल्लू 17 अक्तूबर। जिला कुल्लू में कौशल विकास भत्ता योजना बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष, 2013 में शुरू की गई इस योजना के […]

You May Like

Breaking News