हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किए 5 वादे, सत्ता में आते ही 10 दिन में ओल्ड पेंशन, 18 से 60 की महिलाओं को 1500 हर महीने, हर विधानसभा में 10 करोड़ का स्टार्ट अप और…. 300 यूनिट बिजली फ्री

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि चुनावों को देखते हुए कांग्रेस बैठकें कर रही है। भाजपा 5 साल पहले जिन 5 दानवों की बात कर रही थी आज उन्हीं के संरक्षण में जुटी है। महंगाई, बेरोजगारी और बागवानों की स्थिति सुधारने में भाजपा सरकार फ्री तरह फैल रही है।
जिस तरह राजस्थान छतीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल की उसी तरह हिमाचल में सत्ता में आते ही 20 दिन में पेंशन लागू करेंगे। 60 साल तक कि महिलाओं को 1500 प्रति महीना राहत देगी।


अग्निवीर के नाम पर सेना में 4 साल की नौकरी दी जा रही है। बात की थी वह रेंक वन पेंशन की और यहां बिना पेंशन की भर्ती की जा रही है। ऐसे साधन उपलब्ध करवाएंगे की 5 लाख लोगों को रोजगार मिल सके। हर विधानसभा में 10 करोड़ से स्टार्ट अप योजना शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिजली परियोजनाएं हिमाचल में हैं सत्ता मर जाते ही 300 यूनिट बिजली हर घर को मुफ्त दी जाएगी।
हिमाचल में एक जुट होकर सभी नेता इस लड़ाई को लड़ेंगे और फिर से सत्ता में आएंगे। इसके लिए पूरा माहौल बन रहा है।

बघेल ने कहा कि NPS का मामला कहें तो प्रदेश के कर्मचारियों का है केंद्र राज्यों को लौटाए। केंद्र को छतीसगढ़ सरकार ने भी पत्र लिखा है लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा है। पुरानी पेंशन लागू कर दी है।
केंद्र से लड़ाई आगे जाएगी लेकिन पुरानी पेंशन की राशि अब अपने राज्य में ही जमा की जा रही है।


फ़्रीबीज पर बघेल बोले कि महंगाई से राहत देने के लिए मुफ्त योजनाएं लागू करनी होगी। केंद्र ने एक देश एक कर की बात की और अब हर चीज में GST लागू कर दिया है। आम जनता को जो राज्य सरकार प्रावधान कर सकती है, वो किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा वहां दिया जा रहा है जहां सत्ता में हैं। जहाँ विपक्ष में हैं वहां चेहरा हाईकमान तय करेगा।
लड़ाई भाजपा से है और दावा हर कोई कर सकता है। दावा करने बुरी बात नहीं। जिसे टिकट मिलेगा उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के मशोबरा में किया "सेब महोत्सव" का शुभारम्भ, प्राकृतिक कृषि के प्रशिक्षण का केंद्र बनेगा नौणी विश्वविद्यालय- राज्यपाल

Tue Aug 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र मशोबरा में सेब महोत्सव का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर उन्होंने सेब की किस्मों का फील्ड जीन बैंक संग्रह में प्रदर्शित सेबों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन […]

You May Like

Breaking News