PTMTW कर्मचारियों को VSK Portal पर ऑनलाइन हाजिरी से राहत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत Part Time Multi Task Workers (PTMTWs) को बड़ी राहत दी है। शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार अब अगले आदेशों तक PTMTWs को VSK Portal के location-based attendance system के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी लगाने से छूट दी गई है।


विभाग के संज्ञान में आया था कि कई PTMTWs के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए निदेशालय ने यह निर्णय लिया है।
सभी उप निदेशकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों तक यह आदेश पहुंचाकर आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करें।
यह आदेश निदेशक उच्च शिक्षा हिमाचल प्रदेश Ashish Kohli द्वारा जारी किया गया

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News