IMG-20261001-WA0025
previous arrow
next arrow

CM के आगमन से भटवाड़ी में दिवाली से पहले उत्सव सा माहौल, ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत किया रात्रि प्रवास

एप्पल न्यूज़, रोहडू / शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आगमन से रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी गांव में दिवाली से पहले ही उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने भटवाड़ी पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पारंपरिक लोकगीत ‘लामण’ गाए और नाटी प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू भी ग्रामीणों के साथ नाटी में शामिल हुए और स्थानीय गीत गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।


मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिऊदी के प्रधान प्रशनलाल के घर पर रात्रि प्रवास किया। प्रधान प्रशनलाल ने कहा कि इससे पहले पूर्व, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस गांव में आए थे, लेकिन उसके बाद कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू इस दूरदराज के गांव में रात बिताने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिससे स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह है।
मुख्यमंत्री के रात्रि भोज के लिए स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पकवान तैयार किए। इस दौरान उन्हें फाफरा और कोदे की रोटी, लाल चावल और राजमा सहित क्षेत्र के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए।


मुख्यमंत्री का रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने महिला मंडलों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बरशील पुल को मोटरेबल बनाने का आश्वासन दिया तथा चिंगवाड़ी सड़क के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा पेखा-दिऊदी महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने का ऐलान किया। उन्होंने धमवाड़ी स्कूल को सीबीएसई बनाने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राटा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू को स्वच्छता में नंबर एक बनाने के लिए ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान शुरू*, *सुंदर ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को दिखाई हरी झंडी*

Fri Oct 2 , 2026
*कचरा फैलाने वालों पर नजर रखने को बनेगा फ्लाइंग स्क्वायड* एप्पल न्यूज़, कुल्लू कुल्लू शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बनाने के उद्देश्य से ‘कुल्लू बदलाव की ओर’ अभियान का शुभारंभ किया गया। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर […]

You May Like

Breaking News