मुख्यमंत्री ने चंबा के चुराह में 60.67 करोड़ की विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण व शिलान्यास

एप्पल न्यूज़, चंबा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में 60.67 करोड़ रुपये की लागत वाली 9 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।
मुख्यमंत्री ने भंजराड़ू में 2.84 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लोक निर्माण विभाग मंडल कार्यालय भवन तीसा, 25.51 करोड़ रुपये की लागत से कियाणी-राजनगर-चकलू-कोटी सड़क के उन्नयन, 2.35 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत सत्यास को राणिकोट नाला से पेयजल आपूर्ति योजना, 1.68 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत करेर और चरौड़ी के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के पुनर्गठन एवं संवर्धन, 4.58 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत भंजराड़ू और खुशनगरी के अंतर्गत गांव फुलतवास, सतलोग-प् एवं प्प् तथा खुशनगरी की पेयजल योजना के लिए अतिरिक्त जल स्रोत उपलब्ध करवाने और 2.85 करोड़ रुपये की लागत से चुराह तहसील की ग्राम पंचायत घुलेई के अंतर्गत विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार एवं संवर्धन कार्यों का लोकार्पण किया।


ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 8.27 करोड़ रुपये की लागत से गांव कैहला के लिए संपर्क सड़क, 5.64 करोड़ रुपये की लागत से गांव टिकरी के लिए संपर्क सड़क तथा 6.94 करोड़ रुपये की लागत से डकाला से कुंडा तक सड़क निर्माण कार्य की आधारशिलाएं भी रखीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकासात्मक परियोजनाओं से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के बेहतर संपर्क से वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और चुराह क्षेत्र का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के माध्यम से संबंधित गांवों के लोगों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश, चंडीगढ़ से तीन मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Thu Nov 5 , 2026
बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, वर्ष 2026 में अब तक 93 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार और 68 अंतरराज्यीनेटवर्क ध्वस्तएप्पल न्यूज़, शिमला, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान में शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चिट्टा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर […]

You May Like

Breaking News