IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने आपदा राहत कोष में दिए 11 करोड़, सुक्खू ने जताया आभार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।


उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है।

उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम- सुधीर के बाद राठौर ने भी हिमाचल सरकार से की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग

Sat Aug 19 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में आई भयंकर आपदा को देखते हुए प्रदेश सरकार को जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। जिसमें हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को लेकर चर्चा हो और एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र को भेजा जाए। इसमें त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जा सके […]

You May Like

Breaking News