राजेन्द्र गर्ग ने खाद्य आपूर्ती विभाग को चुस्त दुरूस्त बनाने के दिशा निर्देश जारी किए

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने शिमला में खाद्य आपूर्ति विभाग व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसेे और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए।

\"\"

राजिन्द्र गर्ग ने अधिकरियों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2019 इत्यादि का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली खाद्य सामग्री के समय-समय पर सैंपल लेकर जांच करने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के खाद्य सामग्री भंडारण गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण कर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

राजिंद्र गर्ग ने कहा कि बाहरी राज्यों से प्रक्योर की जाने वाली खाद्य सामग्री की प्रक्योरमेंट समय पर की जाए ताकि लोगों को सभी खाद्य वस्तुएं समय पर मिल सके। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निगम की आय बढ़ाने की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए ताकि राज्य खाद्य आपूर्ति निगम को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम मानसी सहाय ठाकुर व निदेशक आबिद हुसैन शादिक भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू जिले का शरण गांव देश के 10 हथकरघा गांवों मेें शामिल

Fri Aug 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने नई दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के धरोहर गांव नग्गर […]

You May Like

Breaking News