IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ॐ- महाशिवरात्रि पर शिमला के शिवालयों में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, महादेव की निकली भव्य बारात

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शिवरात्रि के लिए मंदिरों को भव्यता से सजाया गया है।

मंगलवार की सुबह से ही शहर के मंदिरों में भगवान शिव की पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों की मिडल बाजार के ऐतिहासिक शिव मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर में लंबी लंबी लाइने लगी।

शिमला के मिडल बाजार में स्थित शिवालय के पुजारी वासुदेव ने बताया कि मंदिर में बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवरात्रि का विशेष महत्व है। इस दिन भोलेनाथ का मां पार्वती के साथ विवाह हुआ था आज के दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व है।

इसलिए लोग व्रत करते हैं और भोले बाबा को दूध , दही , बेलपत्र , भांग , धतूरा अर्पण करते हैं और मन की कामनाओं को भोले बाबा के सामने रखते हैं जिन्हें बाबा पूर्ण करते है । उन्होंने बताया कि रात्रि के चार प्रहरों में बाबा की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। 

वन्ही मंदिरों में पूजा – अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि आज का दिन का विशेष महत्व है आज के दिन की पूजा – अर्चना से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मन की कामनाओं को पूर्ण करते हैं।

शवरात्रि के मौके पर शिमला के गंज कृष्ण मंदिर से भोले बाबा की बारात भी निकली जो राम मंदिर पहुंची जहां पर शिव पार्वती की शादी हुई । राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने नाचन विधानसभा में धनोटू पुलिस थाने का किया ऑनलाईन लोकार्पण

Tue Mar 1 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र के धनोटू में पुलिस थाने का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुलिस थाना सुंदरनगर, गोहर, नेर चौक, जंजहैली और […]

You May Like

Breaking News