IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कर्नाटक जीत पर हिमाचल कॉंग्रेस में जश्न, बोले- भाजपा को हटाकर बदलाव चाहती थी कर्नाटक की जनता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कर्नाटक में हुई जीत के बाद पूरे देश में कांग्रेस पार्टी में खुशी की लहर है। शिमला में भी कांग्रेस कार्यालय में जीत की खुशी को ढोल नगाड़ों के साथ मनाया गया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर इस जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए भारत की बात करने वालों को करारा जवाब बताया है।

कर्नाटक जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम-प्रतिभा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए आज खुशी का दिन है। कर्नाटक की जीत कांग्रेस के लिए बड़ी जीत है। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। जीत की शुरुआत हिमाचल से हुई।

हिमाचल की फिजाएं कर्नाटक तक पहुंची- अग्निहोत्री

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री मुकेश ने कहा कि ऐतिहासिक जीत है जब कांग्रेस कर्नाटक में जीती है। जो लोग कांग्रेस मुक्त की बात कहते है उन्होंने देख लिया है कि कांग्रेस की जड़े कितनी मजबूत है। हिमाचल की फिजाएं कर्नाटक तक पहुंच गई है।

इन्होंने जिस तरह से राहुल गांधी से व्यवहार किया उसे जनता ने देखा इसका प्रभाव आगामी पांच राज्यों के विधान सभा व लोकसभा के चुनावों में देखने को मिलेगा। अब कांग्रेस को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए लड़ाई लड़नी है।

कर्नाटक के लोगों का मन बदलाव का थासुक्खू

वन्ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कर्नाटक के लोगों का मन बदलाव का था। जो लोग कांग्रेसमुक्त की बात करते थे उन्हें जनता ने बता दिया है। इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनावों मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में स्थापित होगा स्टेट ऑफ द आर्ट नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास नीति के प्रारूप प्रस्ताव पर की चर्चा- मुख्यमंत्री

Sun May 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार नशीले पदार्थों की गिरफ्त में आ चुके युवाओं के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास नीति तैयार करेगी। इस नीति के प्रारूप प्रस्ताव पर आज यहां आयोजित बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की […]

You May Like

Breaking News