file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह ने CM सुक्खू से किया आग्रह- “संगठन” के नेताओं को सरकार में मिले “मान सम्मान”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन के नेताओं को सरकार में कोई मान सम्मान मिले इसके लिये मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने सेवादल की बैठक में सेवादल की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और इसे पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

सेवादल की प्रशंसा करते हुए उन्होनें कहा है कि संगठन के सभी कार्यो में सेवादल का अहम योगदान रहता हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में संगठन के लोगों की बहुत ज्यादा जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। 

राजीव भवन में सेवादल की एक समीक्षा बैठक में मुख्यातिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने सेवादल की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इस संगठन ने हमेशा से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए  विकट परिस्थितियों में भी सराहनीय कार्य किये हैं। 

इससे पूर्व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने प्रतिभा सिंह का अभिनन्दन करते हुए सेवादल की ओर से स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया।

अनुराग शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी समय में संगठन की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला। 

अनुराग शर्मा ने कहा कि संगठन  पार्टी की मजबूती के लिए सदैव कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सेवादल आज से ही  अपना कार्य शुरू कर रहा है।

पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिला व ब्लॉकों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और  सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 

अनुराग शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की नीतियों व सरकार के कार्यक्रमों का जनता के बीच प्रचार प्रसार करेंगे तथा केंद्र की भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों से लोगों को अवगत करवाएंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नवम्बर में प्रदेश में शताब्दी वर्ष समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमे मुख्यमंत्री  सुखविन्दर सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि होंगे ।

चिंतपूर्णी के विधायक कांग्रेस सेवादल यंग बिर्गेड के अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि सेवादल के पदाधिकारियों को सरकार में उचित मान सम्मान मिले इसके लिये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक बहुत ही कर्मठ व मजबूत संगठन है जो पार्टी की सेवा में तन मन से लगा रहता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

चेस्टा सदानी ने कुल्लू जिला स्तरीय अंडर-19 बॉक्सिग में जीता गोल्ड

Tue Oct 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर एडुरूट स्कूल की छात्रा चेस्टा सदानी ने कुल्लू के ढालपुर में जिला स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में स्कूल की मुक्केबाज ने प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) हासिल कर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इसी के साथ चेष्टा सादानी ने राज्य […]

You May Like

Breaking News