IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

हिमाचल में मतदान शुरू, 4 सीटें 37 उम्मीदवार, 56,45,579 मतदाता, 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

एप्पल न्यूज, शिमला
आज आखिरी चरण में 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार है। प्रदेश के 56 लाख 45 हजार 549 मतदाता देश के भविष्य की डोर नेताओं को सौंपने के लिए ईवीएम का बटन दबा रहे हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाता उमड़ रहे हैं ।

हिमाचल में कुल 57,11,969 मतदाता हैं, लेकिन इनमें से 66,390 सर्विस वोटर मतदान कर चुके हैं। शेष 56,45,579 मतदाता आज वोट देंगे।

कुल 7992 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें लोकसभा की चार सीटों के लिए 37 और विधानसभा उप चुनाव की 6 सीटों के लिए 25 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर है।

दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टाशीगंग भी हिमाचल में ही है, जो 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। लाहुल-स्पीति के इस मतदान केंद्र में मात्र 62 वोटर हैं।

सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान यदि वोटर लाइन में लगे होंगे, तो छह बजे के बाद भी वोटिंग जारी रहेगी।

निर्वाचन विभाग ने इस बार 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों ने भी खूब पसीना बहाया है।

2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल में मत प्रतिशत 72 फीसदी था। खास बात ये कि हमीरपुर संसदीय सीट पर जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में होगी। इस सीट पर महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

वहीं, 100 साल से अधिक के सबसे ज्यादा मतदाता कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में हैं। यहां ऐसे 438 मतदाता पंजीकृत हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा 2213 मतदान केंद्र मंडी में हैं।

कांगड़ा लोकसभा सीट

कुल मतदाता 15.24 लाख
पुरुष 7, 55,878
महिला 7, 46, 631
सर्विस 21, 518
पहली बार 42,494
100 से ऊपर 438
मतदान केंद्र 1,910

मंडी लोकसभा सीट

कुल मतदाता 13.77 लाख
पुरुष 6,85,832
महिला 6,78,225
सर्विस 13,113
पहली बार 47,215
100 से ऊपर 233
मतदान केंद्र 2,213

हमीरपुर लोकसभा सीट

कुल मतदाता 14.57लाख
पुरुष 7,15,681
महिला 7,16,940
सर्विस 23,463
पहली बार 43,034
100 से ऊपर 406
मतदान केंद्र 1,784

शिमला लोकसभा सीट

कुल मतदाता 13.54 लाख
पुरुष 6,90,935
महिला 6,55,422
सर्विस 8,296
पहली बार 38,932
100 से ऊपर 177
मतदान केंद्र 2,083

Share from A4appleNews:

Next Post

मतदान के लिए आज सवेतन अवकाश न देने वाले नियोक्ताओं पर लगाया जाएगा जुर्माना- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Sat Jun 1 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमलामतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के पंजीकृत मतदाताओं के लिए मतदान के दिन एक जून 2024 को वेतन सहित अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अन्तर्गत प्रदेश सरकार के सभी कार्यालय जैसे बोर्ड, […]

You May Like

Breaking News