IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सरकार ने हिमाचल में बंद इक्डोल परीक्षा केंद्र बहाल करने की अधिसूचना की जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार गोहर मंडी

मंडी विश्वविद्यालय खुलने के बाद बंद इक्डोल के पांच परीक्षा केंद्रों को सरकार ने बहाल कर दिया है। विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलने के साथ सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

इन पांच परीक्षा केंद्रों के बंद होने से विद्यार्थी परीक्षाओं को देने को लेकर परेशानी में थे। नियमों के तहत पांच जिलों में परीक्षा केंद्र नही बना सकते थे।

परीक्षा देने के लिए छात्रों को एचपीयू के अधीन आने वाले परीक्षा केंद्रों में जाना पड़ता था। जिससे पैसे और समय की बर्बादी होती थी।

हिमाचल कांग्रेस प्रसार विभाग के चेयरमैन विजय पाल सिंह ने यह मामला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के समक्ष रखा। जिसके बाद सरकार ने बंद पांच केंद्रो को बहाल करके हजारों विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है।

एसपीयू मंडी के अधीन आने वाले मंडी, कुल्लु, लाहौल स्पीति, कांगड़ा और चम्बा जिलों के युवाओं को यूजी और पीजी की परीक्षा देने के लिए शिमला या एचपीयू के अधीन अन्य केंद्रों में जाना पड़ता था।

यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो के नियमों के तहत दूरवर्ती शिक्षण संस्थान या विश्व विद्यालय की तय परिधि के बाहर परीक्षा केंद्र नही बनाए जा सकते थे। ऐसे में एचपीयू ने एसपीयू मंडी के अधीन आने वाले जिलों में परीक्षा केंद्र न बनाने का फैसला लिया था।

अतिरिक्त सचिव उच्च शिक्षा नवनीत कपूर ने बंद परीक्षा बहाल करने को लेकर जारी अधिसूचना की पुष्टि की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर के पूर्वनी में भूस्खलन का है खतरा, पूर्वनी-काजा मार्ग पर सावधानीपूर्वक करें यातायात - गौतम

Mon Jan 16 , 2023
एप्पल न्यूज़, किन्नौर जिला किन्नौर की कल्पा तहसील के पूर्वनी क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा है इसलिए पूर्वनी-काजा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर यातायात करते समय सावधानी बरतें। यह जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि आज सुबह आईआईटी मंडी द्वारा जारी चेतावनी पर तुरन्त कार्यवाही करते […]

You May Like

Breaking News