भारत चुनाव आयोग की टीम CEC की अध्यक्षता में हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर, बढ़-चढ़ कर मताधिकार का प्रयोग कर स्थापित करें ‘वोटिंग का रिकॉर्ड’

एप्पल न्यूज़, धर्मपुर सोलन

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची। आठ सदस्यीय टीम प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय शिमला दौरे पर है।

शिमला के रास्ते में चुनाव आयोग की टीम ने सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर स्थित मतदान केंद्र का दौरा कर चुनाव आयोग के प्रांगण का उद्घाटन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनसे बातचीत भी की।

टीम ने नए मतदाताओं से भी बातचीत की तथा उन्हें मतदाता पहचान पत्र और शपथ पत्र वाली एक किट प्रदान की।

इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने वरिष्ठ मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण रूप से दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायता प्रदान कर रहे है तथा युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने हिमाचल वासियों से आग्रह किया कि सभी बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और वोटिंग का रिकॉर्ड स्थापित करें। 

उन्होंने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में वरिष्ठ नागरिक मतदाता राज रानी, शांति, तृतीय लिंग मतदाता प्रिया महन्त, दिव्यांग मतदाता सीता राम, मीना देवी तथा नए मतदाता वैशाली, अंशीका कालरा, सोहम सिंह तथा दिव्या को सम्मानित किया। 

हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने धर्मपुर में चुनाव आयोग की टीम का स्वागत तथा उन्हें सम्मानित भी किया।

 इससे पहले सोलन की उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दलीप नेगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर टीम का स्वागत किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN की स्‍थापना के 35 गौरवशाली वर्षों का उत्‍सव मनाने के लिए 'अतुल्य एसजेवीएन @ 35' का शुभारंभ

Fri Sep 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला नन्‍द लाल शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने 24 मई 1988 को अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्षों का उत्‍सव मनाने के लिए कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में आयोजित एक भव्य समारोह में 35-सप्ताह तक चलने वाले काऊंटडाउन ‘अतुल्य एसजेवीएन @ 35’ का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि […]

You May Like

Breaking News