file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

संजौली मस्ज़िद विवाद पर बोले CM- हिमाचल में सभी धर्म के लोगों का सम्मान, किसी को कानून हाथ में लेने की नहीं इजाज़त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज आठवां दिन हैं। सदन के भीतर और बाहर संजौली में बनी मस्जिद को लेकर बवाल मचा हुआ है।

इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सभी धर्म के लोगों का सम्मान है सभी लोग कानून से बंधे हुए हैं मगर प्रदेश में प्रदर्शन के नाम पर किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश आने वाला हर व्यक्ति और प्रदेश का नागरिक सभी कानून से बंधे हुए हैं ऐसे में प्रदर्शन के नाम पर किसी को तोड़फोड़ में जाने की जरूरत नहीं दी जाएगी।

मामले पर शांतिप्रिय प्रदर्शन का सम्मान है लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। 

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला विधानसभा परिसर में आज HRTC में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि तकनीक का प्रयोग करके एचआरटीसी को समृद्ध बनाने के प्रयास सरकार लगातार कर रही है।

इसी कड़ी में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की आज शुरूआत की जा रही है। देश भर में HRTC पहली ऐसी एजेंसी है जो इसका इस्तेमाल करेगी। इससे पहले बसों में टिकट को कैशलैस भी किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला संजौली में बढ़ा "अवैध मस्जिद विवाद", हिंदू संगठनो का जोरदार प्रदर्शन, चेतावनी- एक सप्ताह में अवैध निर्माण नहीं तोड़ा तो ख़ुद तोड़ेंगे

Fri Sep 6 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला राजधानी शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। अवैध मस्जिद निमार्ण का मामला सदन से लेकर सड़क तक गूंज रहा है। मसले को लेकर आज भी संजौली व चौड़ा मैदान में विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन […]

You May Like

Breaking News