file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला भजापा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि यह बड़ा दुखद विषय है कि 48 घंटे के भीतर कांग्रेस पार्टी द्वारा हिंदू धर्म के ऊपर तीन बार प्रहार किया गया है।पहले सलमान खुर्शीद, फिर राशिद अल्वी और अब स्वयं राहुल गांधी ने हिंदू धर्म को अपमानित किया है, हिंदुत्व को अपशब्द कहा है।उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद की किताब पर भारतीय जनता पार्टी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से स्पष्टीकरण की मांग की थी, कांग्रेस की सोच स्पष्ट करने को कहा था। उस पर राहुल गांधी द्वारा हिंदू धर्म पर हमला और हिंदुत्व का अपमान यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी की सोच क्या है। राहुल गांधी ने सलमान खुर्शीद द्वारा किताब में हिंदू धर्म और हिंदुत्व के खिलाफ लिखी हर बात का एक तरह से समर्थन किया है।राशिद अल्वी ने भगवान् राम के भक्तों को कालनेमि निसाचर कहा।यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और 130 करोड़ देशवासियों का अपमान है।त्रिलोक जम्वाल ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार हिंदू धर्म और हिंदुत्व के खिलाफ हमला और अनर्गल बयान कोई संयोग नहीं बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति काप्रयोग है और हिंदू धर्म के खिलाफ काम करने वाली प्रयोगशाला के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी है। कांग्रेस हिंदू धर्म के खिलाफ साजिश कर रही है।ये कांग्रेस का और गांधी परिवार का चरित्र रहा है कि जब भी उनको मौका मिलता है तो वे हिंदू धर्म पर प्रहार अवश्य करते हैं, हिंदुत्व को बदनाम जरूर करते […]

Share from A4appleNews:

Breaking News