मां की ममता- “बेटे को करंट लगा तो बचाने दौड़ी मां, दोनों की मौत”

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पलन्यूज, डलहौजी

मां की ममता का एक ऐसा उदाहरण हिमाचल में देखने को मिला जहां बेटे को karnt लगता देख मां उसे बचाने दौड़ी और अपनी भी जान गंवा दी।

हिमाचल प्रदेश  के चंबा जिला के पर्यटन नगरी डलहौजी में कथलग रोड पे एक मादा भालू और उसका बच्चा बिजली के पोल पे लगे ट्रांसफार्मर पर मृत लटके मिले।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में आए अपने बच्चे को बचाने के लिए मादा भालू भी पोल पर चढ़ गई  जिससे वो भी करंट की चपेट में आ गई और बच्चे के साथ साथ अपनी जान भी गवां दी।

मौके पर वन विभाग और नगर परिषद के अधिकारी पहुंचे । और मादा भालू और उसके बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

नादौन में होगा "8-लेन स्विमिंग पूल और शूटिंग रेंज" सुविधा वाले बहुद्देश्यीय "खेल परिसर" का निर्माण-CM

Sat Aug 17 , 2024
एप्पल न्यूज, नादौन हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर में 184 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। उन्होंने नादौन क्षेत्र के खरीड़ी में 65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक बहुद्देश्यीय खेल परिसर की आधारशिला रखी। इस आधुनिक […]

You May Like

Breaking News