शिक्षक ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर किया दराट से हमला, घायल महिला ने कोटखाई में दर्ज करवाई FIR

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
ग्राम ड़ाडवी में ग्राम बढ़ेच तहसील कोटखाई के एक शिक्षक सुरेंद्र कुमार ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला शारदा चौहान पर धारदार हथियार (दराट), से हमला कर दिया। इसके परिणाम स्वरूप बुजुर्ग महिला घायल हो गईं। महिला के हाथ में गम्भीर घाव हुआ हैं, जिसकी पुष्टि चिकित्सा-अधिकारी पी० एच० सी० कोटखाई द्वारा की गयी है।


यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी आरोपी शिक्षक व उसके परिवार द्वारा उक्त महिला को प्रताड़ित किया जाता रहा है।

उक्त व्यक्ति शिमला के निजी विद्याल्य मे अध्यापक के पद पर कार्यरत है। अंतत: अब ये मामला पुलिस तक पहुँच गया है।

अब प्रताड़ित महिला चाहती है कि इस मामले में तुरंत कारवाई की जाय व उचित नयाय किया जाये। मामले में शिकायत पर पुलिस थाना कोटखाई में FIR दर्ज़ की जा चुकी है और मामले की तफ्तीश की जा रही है। पुलिस ने IPC की धारा 354 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

IGMC में बिना चीर फाड़ के ब्रेन टयूमर का ऑपरेशन, डॉक्टरों का दावा- पहली बार एंडोस्कोपी तकनीक से हुआ ऐसा ऑपरेशन

Mon Jan 30 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला इंदिरा गांधी मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल(आई.जी.एम.सी) के न्यूरो सर्जन विभाग के चिकित्सकों ने पहली बार बिना चीर फाड़ के ब्रेन ट्यूमर सफल ऑपरेशन किया है। आधुनिक एंडोस्कोपी तकनीकी का प्रयोग करते हुए चिकित्सकों ने मरीज के नाक के रास्ते ब्रेन से ट्यूमर को बाहर निकाला है। जबकि […]

You May Like