चंबा कॉलेज में प्रधानाचार्य ने रोवर रेंजर को किया सम्मानित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, चम्बा

राजकीय महाविद्यालय चंबा के प्रधानाचार्य डॉ मदन लाल गुलेरिया ने पूर्व राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले रोवर रेंजर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यह शिविर 26 नवम्बर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। इसमें महाविद्यालय के रोवर रेंजर्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया प्रधानाचार्य ने सभी रोवर रेंजर को सम्मानित किया और आगे बड़ने के लिए प्रेरित किया एवं आगे आने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिया प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा की जो रोवर रेंजर पूर्व राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में अच्छा प्रदर्शन करके आए हैं। उनका चयन राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में होगा।

इस कार्यक्रम में डॉ. संघर्ष सैनी और महाविद्यालय की रेंजर लीडर डॉ शिवानी अबरोल भी मौजूद रहे और सभी रोवर रेंजर को प्रोत्साहित किया। कि वह स्काउटिंग में बढ़- चढ़ कर भाग ले।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने सशस्त्र कल्याण कोष में उदारतापूर्वक योगदान करने का किया आग्रह

Sat Dec 7 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज यहां सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को फ्लैग लगाया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सशस्त्र कल्याण कोष में अंशदान किया और लोगों से सेवारत एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के […]

You May Like

Breaking News