IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में “सरकार नाम की चीज़ ही नहीं”- हर्ष महाजन 

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने शिमला में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार की नीयत ही ठीक नहीं है, जिससे राज्य में अराजकता का माहौल पैदा हो गया है।

हर्ष महाजन ने कहा- हिमाचल प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है। अधिकारी और पुलिस बेलगाम हो गए हैं। 40 साल से अधिक के राजनीतिक अनुभव में मैंने ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी।

राज्यसभा सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में नेताओं और अधिकारियों को डूब मरना चाहिए। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है।

हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को बचाने के लिए जरूरी है कि इस सरकार को जल्द से जल्द हटाया जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 19 जून को

Mon May 26 , 2025
एप्पल न्यूज, नई दिल्ली चुनाव आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की घोषणा की है। यह सीटें विधायकों के निधन या इस्तीफे से रिक्त हुई हैं। उपचुनाव वाली सीटें और कारण: चुनाव कार्यक्रम: महत्वपूर्ण बिंदु: यह चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता के […]

You May Like

Breaking News