एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने सोमवार को सात आश्रितों को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर अनुबंध आधार पर नियुक्ति आदेश जारी किए। यह नियुक्तियां किट एंड किन पॉलिसी के तहत की गई हैं।
इस नीति के अनुसार सरकारी सेवा के दौरान दिवंगत या चिकित्सकीय कारणों से समयपूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार सहायता दी जाती है।

जारी आदेश के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को दो वर्षों तक प्रशिक्षु आधार (Trainee Basis) पर सेवाएं दी जाएंगी। इस दौरान उन्हें 12,360 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा होने पर नियमों के अनुसार नियमित नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा।
आदेशानुसार सभी चयनित उम्मीदवारों को 25 अगस्त, 2025 तक अपनी जॉइनिंग पूरी करनी होगी।










