एप्पल न्यूज़, कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है।
पुलिस ने गश्त और तलाशी के दौरान तीन आरोपियों को दबोचते हुए उनके कब्ज़े से 30.57 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंचा दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक नशे की तस्करी में सक्रिय हैं। इसी आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चिट्टा बरामद हुआ।

कांगड़ा पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़ा गया अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का मकसद समाज को नशे के जहर से बचाना है।
पुलिस का संकल्प है – नशे के खिलाफ लगातार एक्शन, समाज को नशे से बचाना हमारी प्राथमिकता
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसी सख़्ती से युवाओं को नशे के दलदल में फँसने से रोका जा सकेगा।







