सियासत के ही नहीं लोगों के दिलों दिमाग में राज करते थे ‘राजा वीरभद्र सिंह’

एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडी

8 जुलाई का दिन हिमाचल के लिए काला दिन बन के आया है। 8 जुलाई को हिमाचल को हिमाचल के सुनहरे युग का अंत हो गया। 23 जून 1934 को जन्मे राजा वीरभद्र सिंह  प्रदेश में छः बार मुख्यमंत्री व 5 बार लोकसभा सदस्य रहे व वर्तमान में अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजा वीरभद्र सिंह ने आज सुबह 3:40 बजे लंबी बिमारी से लड़ते हुए प्रदेश के सबसे बड़े हस्पताल आई जी एम सी में अंतिम सांस ली।

राजा वीरभद्र सिंह लंबे समय से आई जी एम सी में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें दुसरी बार कोविड 19 कोरोना संक्रमण ने घेर लिया था। राजा वीरभद्र सिंह नाम के राजा नहीं दिल से भी राजा थे गरीबों के मसीहा आधुनिक हिमाचल के निर्मात विकास के कर्णधार। 

पुर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश राजा वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी खासियत रही की वे  प्रदेश की जनता को निजी तौर पर जानते थे। किसी भी राजनैतिक कार्यक्रम में किसी भी गांव जाते तो वहां के कई कई कार्यकर्ताओं के नाम उन्हें मुख जुबानी याद होते और उन्हें नाम लेकर ब।

मंडी संसदीय क्षेत्र से एम पी रहे सराज की जनता के साथ वीरभद्र सिंह का निजी लगाव था। हमने कई मर्तबा उनके मुंह से सुना है सराज में उन्हें घर जैसा एहसास होता है। वीरभद्र सिंह अपने राजनैतिक जीवन में कभी किसी के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया।

विकास के मामले में वीरभद्र सिंह द्बारा करवाया गया विकास अभूतपूर्व है। जाना तो सभी को है मगर उनका जाना एक युग का अंत होने समान है। वीरभद्र सिंह के निधन का समाचार जैसे ही सोशल मीडिया टेलीविजन न्यूज चैनल रेडियो पर आया हर तरफ दुःख शोक और सन्नाटा सा छा गया।

पुर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय घाटा हुआ है मगर प्रदेश व देश ने एक महान नेता महान शख्सियत को खो दिया है। वीरभद्र सिंह के निधन से आज हर हिमाचली की आंखें नम हो गई है चाहे वह कांग्रेसी है भाजपाई है या किसी भी दल का हो।

वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के हर नागरिक को अपना परिवारिक सदस्य माना है।यही वजह है आज एसी महान शख्सियत के निधन पर पुरा हिमाचल गमगीन है। सभी को लग रहा है कोई अपना प्रिय हमसे जूदा हो गया है।

विधायक विनोद कुमार पुर्व कांग्रेसी प्रत्याशी सराज विधानसभा क्षेत्र एवं पुर्व मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष चेत राम ठाकुर  प्रधान ग्राम पंचायत गोहर सरदार निर्मल सिंह अमृत लाल मास्टर रामकृष्ण पुर्व पंचायत समिति अध्यक्ष खेम सिंह राना पुर्व विधायक नाचन विधानसभा क्षेत्र टेक चंद डोगरा संजय डोगरा , सुरेन्द्र शर्मा ओमप्रकाश नेगी गोरजा शर्मा शिवानी चोहान शीला गुप्ता प्रेस क्लब गोहर रजिस्टर्ड व्यापार मंडल गोहर ने पुर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है  और दुःख की घडी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है

Share from A4appleNews:

Next Post

वीरभद्र सिंह- सियासत का एक अध्याय समाप्त, 10 जुलाई को रामपुर बुशहर के 'शाही' श्मशानघाट में 'राजसी' तरीके से 'राजा' होंगे 'पंचतत्व' में विलीन

Fri Jul 9 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश की राजनीति के पुरोधा, आधुनिक हिमाचल के विकास पुरुष, सम्भवतः प्रदेश के आखिरी राजा, 6 बार मुख्यमंत्री रहे वर्तमान में अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। दोबारा […]

You May Like

Breaking News