शिमला चिड़गांव में कथित अपहरण मामले में शिमला पुलिस की त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई क्या हुई…?

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कल सुबह शिमला पुलिस को चांशुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों, जो कि सिविलन कपड़ो एवं हिमाचल के बाहर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियों में थे, का एक समूह रिज़ॉर्ट में ठहरे तीन लोगों को अपने साथ ले गया है तथा कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान, जिसमें एक डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी शामिल है, अपने साथ ले गया है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिमला पुलिस ने तुरंत आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की ताकि तथ्यों की सही जानकारी प्राप्त की जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रक्रियाएं कानून के अनुसार पूरी तरह पालन करते हुए की जाएं।

तेजी से कार्रवाई करते हुए तथा सोलन पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शिमला पुलिस की टीमों ने संबंधित व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों — शोगी, आईएसबीटी शिमला तथा धर्मपुर — पर इंटरसेप्ट किया।

जांच के दौरान पता चला कि यह समूह दिल्ली और हरियाणा पुलिस के कर्मियों का था, जिन्होंने दिल्ली में दर्ज एक मामले के संबंध में इन तीन व्यक्तियों का पीछा करते हुए कथित रूप से उन्हें डिटेन किया था।

सभी संबंधित व्यक्तियों के अधिकारों की सुरक्षा तथा विधिक प्रक्रियाओं का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए शिमला पुलिस द्वारा उन्हें स्थानीय सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत तीनों व्यक्तियों का रिपन अस्पताल, शिमला में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

इसके पश्चात माननीय एसीजेएम-II न्यायालय, शिमला द्वारा लगभग 18 घंटे का ट्रांजिट रिमांड प्रदान किया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने तथा आवश्यक सत्यापन के बाद दिल्ली और हरियाणा पुलिस की टीम को संबंधित व्यक्तियों के साथ दिल्ली जाने की अनुमति दी गई।

इसी संदर्भ में चांशुल रिज़ॉर्ट, चिरगांव के मालिक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना चिरगांव में दिनांक 25/02/2026 को एफआईआर संख्या 18/2026 संबंधित धाराओं के अंतर्गत दर्ज की गई है तथा मामले की जांच जारी है।

शिमला पुलिस त्वरित प्रतिक्रिया, कानून की प्रक्रिया का सख्ती से पालन तथा अंतरराज्यीय समन्वय के माध्यम से सभी कार्रवाइयों को कानूनी दायरे में रखते हुए जनविश्वास बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC का DTDC से करार, अब बसों से पहुंचेंगे पार्सल, दूरदराज क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

Fri Feb 27 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला Himachal Road Transport Corporation (एचआरटीसी) ने प्रदेश में कूरियर सेवाओं को नई दिशा देते हुए DTDC Express Limited के साथ महत्वपूर्ण समझौता किया है। 24 फरवरी को हुए इस करार के तहत अब एचआरटीसी की बसों के माध्यम से कूरियर पार्सलों का परिवहन किया जाएगा। इस पहल […]

You May Like

Breaking News