IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

14 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, प्रमोशन के बाद नई जगहों पर ज्वाइनिंग के आदेश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत 14 नायब तहसीलदारों को पदोन्नत कर तहसीलदार नियुक्त किया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत इन अधिकारियों को प्रदेश की अलग-अलग तहसीलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में रंजन कुमार, विजय कुमार, कश्मीर सिंह, प्रकाश चंद, देवेंद्र कुमार, भूपिंदर सिंह, इंदर पाल, पृथ्वी चंद, संजीव कुमार, हीरा लाल, मदन लाल, जय चंद, देश राज और विकास कुमार शामिल हैं।

इस प्रमोशन से न केवल इन अधिकारियों के करियर को नई दिशा मिली है, बल्कि प्रदेश की राजस्व व्यवस्था को भी अनुभवी प्रशासनिक नेतृत्व मिलने जा रहा है।
तहसीलदार का पद राजस्व प्रशासन की रीढ़ माना जाता है। इस पद पर रहते हुए भूमि संबंधी मामलों, प्रमाण पत्रों, कानून-व्यवस्था में सहयोग और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णयों की सीधी जिम्मेदारी निभानी होती है।


सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार
रंजन कुमार को तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर
विजय कुमार को तहसील जुब्बल, जिला शिमला
कश्मीर सिंह को तहसील संगड़ाह, जिला सिरमौर
प्रकाश चंद को तहसील कांगड़ा, जिला कांगड़ा
देवेंद्र कुमार को तहसील निचार एवं भावानगर, जिला किन्नौर
भूपिंदर सिंह को तहसील चंबा, जिला चंबा
इंदर पाल को तहसील पांगी, जिला चंबा
पृथ्वी चंद को तहसील मोरंग, जिला किन्नौर
संजीव कुमार को तहसील मंडी, जिला मंडी
हीरा लाल को तहसील करसोग, जिला मंडी
विकास कुमार को तहसील केलांग, जिला लाहुल-स्पीति
में तहसीलदार के रूप में तैनात किया गया है।
सरकार के इस फैसले से प्रदेश की विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News