IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

वोकेशनल ट्रेनर की 5 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग में प्रदेश भर के 85 ट्रेनर कुल्लू में सीख रहे प्रशिक्षण की बारीकीयां

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
डाइट कुल्लू में व्यावसायिक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण, प्रशिक्षकों के क्षमता विकास तथा विद्यार्थियों के बेहतर कौशल विकास के लिए 5 दिवसीय इंडक्शन ट्रेनिंग वोकेशनल ट्रेनर्ज के लिए काफी कारगर सिद्ध हो रही है।

प्रशिक्षण के तीसरे दिन रिसोर्स पर्सन वित्त एवं लेखा विभाग के अनुभाग अधिकारी सुनील शर्मा ने ट्रेनर्ज को वोकेशनल फंड के सदुपयोग, कैश बुक, लैजर, वाउचार फाइल, पत्राचार और स्टॉक रजिस्टर मेंटेन करने के तरीकों को सिखाया गया।
ऑफिस प्रोसिजर और कार्यस्थल व्यवहार के बारे मे जानकारी देते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि हम सभी सरकारी नौकर हैं और कार्यस्थल पर आपका सौम्य व्यवहार और सरकार के आदेश का पालन करना हमारा नैतिक दायित्व है।

नियोक्ता के आदेशों का पालन करना कर्तव्य है। इसके लिए बाकायदा ऑफिस मैनुअल बना है जिस में कर्मचारियों के लिए नियम बने हैं। इसे मानने के लिए हर कर्मचारी बाध्य रहता है। उन्होंने कहा कि छुट्टी लेना कर्मचारी का अधिकार नहीं है।
दूसरे सत्र में कॉर्डिनेटर प्रशांत चतुर्वेदी ने विद्या समीक्षा एप्प की जानकारी विस्तृत जानकारी दी।


तीसरे सत्र में जिला समन्वयक डाइट कुल्लू डॉ अमित मेहता द्वारा प्रशिक्षण के दौरान कार्य के दौरान रिपोर्टिंग फॉर्मेट, स्किल कॉम्पिटीशन और क्युआरएफ फॉर्मेट के बारे मे अवगत करवाया। साथ ही वोकेशनल शिक्षा को लेकर वोकेशनल ट्रेनर किस तरह से सुधार कर सकते हैं उसकी जानकारी प्रदान की गई।


चौथे सत्र में वोकेशनल स्टेट कॉर्डिंनेटर द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षकों की ग्रुप प्रेजेंटेशन के माध्यम से अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट ली साथ ही अगले दिन के लिए अध्ययन का कार्य सौंपा गया। सभी समूहों को निर्देश दिए गए कि वे दिन भर कि हर गतिविधि का का विवरण तैयार कर रोजाना प्रस्तुत करना होगा।
गौर हो कि व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत एनएसक्यूएफ (NSQF) परियोजना के तहत आयोजित 5 दिवसीय राज्य स्तरीय इंडक्शन ट्रेनिंग कार्यक्रम देवसदन कुल्लू में चल रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश भर के 85 वोकेशनला ट्रेनर भाग ले रहे हैं। इसमें हेल्थकेयर, मीडिया एंड एंटरटेंमेंट, टुरिज़म, इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर के ट्रेनर शामिल हैं। इस प्रशिक्षण में स्टेट ऑफिस से 4 वीटीपी स्टेट कॉर्डिंनेटर भी समन्वय के लिए शामिल हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

"पुलिस ने पुलिस को पकड़ा", हिमाचल में दिल्ली पुलिस के 20 जवान डिटेन, यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को पकड़कर ले जा रहे थे दिल्ली

Wed Feb 25 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला/सोलन हिमाचल प्रदेश में उस समय बड़ा प्रशासनिक विवाद खड़ा हो गया जब दिल्ली पुलिस की एक टीम को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने डिटेन कर लिया। जानकारी के अनुसार यूथ कांग्रेस से जुड़े तीन युवाओं की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस के लगभग 20 पुलिसकर्मी हिमाचल पहुंचे थे। […]

You May Like

Breaking News