ये भी- कांग्रेसी बेटे ने भाजपाई बाप को हराया, पिता की जमानत जब्त करवा कर बना प्रधान

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल की टिल्लू पंचायत में पंचायत चुनाव के दौरान एक अनोखा और चर्चित मुकाबला देखने को मिला।

प्रधान पद के चुनाव में पिता और पुत्र आमने-सामने चुनावी मैदान में उतर गए। यह मुकाबला केवल पारिवारिक टकराव तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्थानीय स्तर पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच राजनीतिक प्रतिष्ठा का सवाल भी बन गया।


चुनाव परिणामों ने सभी को हैरान कर दिया। कांग्रेस समर्थित बेटे ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 182 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा समर्थित पिता को मात्र 5 वोट ही मिल सके।

पिता-पुत्र के बीच वोटों का यह बड़ा अंतर पूरे नादौन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं की भागीदारी और बदलाव की सोच निर्णायक साबित हुई।

ग्रामीणों ने विकास और नए नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए युवा उम्मीदवार के पक्ष में खुलकर मतदान किया।
टिल्लू पंचायत का यह चुनाव परिणाम अब इलाके में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।

लोग इसे बदलती ग्रामीण राजनीति, युवाओं की बढ़ती भागीदारी और मतदाताओं की नई सोच से जोड़कर देख रहे हैं।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News