file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पूर्व IFS राजीव कुमार ने राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मंगलवार को राजीव कुमार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण करने के उपरान्त राजीव कुमार ने कहा कि आयोग में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चयन प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटि रहित बनाया जाएगा।

सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले हो गई थी। वह स्वास्थ्य कारणों के चलते शपथ नहीं ले पाए थे। अब शपथ लेने के बाद वह हमीरपुर में पदभार ग्रहण कर लेंगे।
इस अवसर पर सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, पंजीयक सहकारी सभाएं राजकृष्ण प्रूथी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

वाह- मंडी में पधर के SHO ने केस सेटल करने के लिए मांगी 15 हजार रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Wed Nov 13 , 2024
एप्पल न्यूज, मंडी जिला मंडी में पधर के SHO ने एक केस को सेटल करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस टीम ने इस SHO को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। जानकारी के अनुसार पद्धर थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक […]

You May Like

Breaking News