file_0000000079f07206b3704b249959de9d (1)
previous arrow
next arrow

वाह- मंडी में पधर के SHO ने केस सेटल करने के लिए मांगी 15 हजार रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, मंडी

जिला मंडी में पधर के SHO ने एक केस को सेटल करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। विजिलेंस टीम ने इस SHO को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया।

जानकारी के अनुसार पद्धर थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार को विजिलेंस टीम ने 15000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि गावली गांव के एक व्यक्ति के विरुद्ध कोई शिकायत थी जिसका निपटारा करने के लिए थाना प्रभारी ने 15000 रुपये रिश्वत मांगे थे।

SHO ने इस व्यक्ति को पैसों के साथ अपने घर पर बुलाया था। व्यक्ति ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। ट्रैप के बाद जब सोमवार देर रात जैसे ही पैसे का लेनदेन हुआ विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया।

DSP विजिलेंस प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपित को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इससे पूछताछ जारी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

आस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुँची विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की टीम

Wed Nov 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला   अपने अध्ययन प्रवास को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज प्रात: आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर से न्यूजीलैंड के क्वींजटाऊन पहुँचे। उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन उपरान्त अध्ययन […]

You May Like

Breaking News