आस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुँची विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां की टीम

एप्पल न्यूज, शिमला

  अपने अध्ययन प्रवास को आगे बढ़ाते हुए हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज प्रात: आस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर से न्यूजीलैंड के क्वींजटाऊन पहुँचे।

उनके साथ विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन के समापन उपरान्त अध्ययन प्रवास पर हैं।

कुलदीप पठानियां  अपने दल के साथ 10 व 11 नवम्बर को आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर के प्रवास पर रहे तथा      12 नवम्बर को आस्ट्रेलिया के क्वींजलैंड राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन के प्रवास पर रहे।

अपने प्रवास के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने क्वींजलैंड राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन के कई औद्योगिक परिसरों, तटीय क्षेत्रों  तथा सामरिक  दृष्टि से महत्वपूर्ण तथा पर्यटन की दृष्टि से विकसित स्थलों  विक्टोरिया पार्क, रोमास्ट्रीट पार्कलैंड तथा बॉटनिक गार्डन जैसे स्थलों का भी भ्रमण किया।

  कुलदीप सिंह पठानियां ने वहाँ पर कार्यरत अधिकारियों से इन क्षेत्रों की विस्तृत जानकारी हासिल की। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत तथा आस्ट्रेलिया परम्परागत मित्र देश हैं तथा आपस में वाणिजियक, औद्योगिक तथा पर्यटन व खेलों से दशकों से परस्पर जुड़े हैं।

पठानियां ने कहा कि आस्ट्रेलिया एक विकसित देश है तथा भारतीय अर्थव्यवस्था में इसका योगदान सदैव सराहनीय रहा है तथा जिसका लाभ निरन्तर दोनों देशों को मिल रहा है। भारत तथा आस्ट्रेलिया 1932 से क्रिकेट जैसे लोकप्रिय खेलों की द्विपक्षीय श्रृंखला भी निरन्तर खेल रहे है जो दोनों देशों के पारस्परिक सम्बन्धों की  प्रगाढ़ता को दर्शाता है तथा पर्यटन की दृष्टि से यह दोनों देशो के लिए बहुत लाभदायक रहा है। 

कुलदीप पठानियां 13 व 14 नवम्बर को न्यूजीलैंड के क्वींजटाऊन शहर के प्रवास पर रहेंगे तथा कई महत्वपूर्ण  स्थलों का दौरा करेंगे।

इस दौरान कुलदीप पठानियां भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। विधान सभा अध्यक्ष न्यूजीलैंड के बाद जापान तथा दक्षिण कोरिया देशों के अध्ययन प्रवास पर भी जाएँगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- CPS मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एक्ट निरस्त, सभी 6 CPS की सेवाएं तुरंत प्रभाव से रद्द- गाड़ी, बंगला, कार्यालय, सुरक्षा सब छीना

Wed Nov 13 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल सरकार द्वारा 2006 में बने गए CPS एक्ट को आज हिमाचल हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा विधायक सतपाल सत्ती द्वारा दायर याचिका पर CPS मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है। हाईकोर्ट ने सरकार द्वारा नियुक्त सभी 6 CPS की […]

You May Like

Breaking News