चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक वर्षीय मासूम भी शामिल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग-154 पर बनीखेत के समीप लाहड़ के पास हुआ, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।
हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार गहरा क्षेत्र का रहने वाला था और अपने बीमार बच्चे का इलाज करवाने के लिए पठानकोट जा रहा था। इसी दौरान लाहड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

हालांकि क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से खाई में उतरकर सभी शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News