देहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 90 लाख नकद और 2 करोड़के सोने के आभूषण बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, देहरा कांगड़ा

पुलिस जिला देहरा की एसआईटी टीम ने थाना रक्कड़ में दर्ज एफआईआर नंबर 36/2026 (धारा 316(2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता) की जांच के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।

तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर हैं।


पुलिस की कार्रवाई के दौरान ₹90 लाख नकद, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, महत्वपूर्ण भूमि संबंधी दस्तावेज तथा 1 किलो 324 ग्राम सोना और अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं।

बरामद सोने और आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब ₹2 करोड़ बताई गई है। पुलिस ने सभी बरामद सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार मामले में शेष नकदी और आभूषणों की बरामदगी, अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका तथा पूरे घटनाक्रम की गहन जांच अभी जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर - अनुबंध कर्मचारियों को बैक डेट से नहीं मिलेगा नियमितीकरण, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया स्पष्टीकरण

Wed Aug 5 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रभावी तिथि को लेकर लंबे समय से बनी असमंजस की स्थिति स्पष्ट कर दी है। निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों (प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा) को जारी पत्र में साफ किया है कि 2 अप्रैल 2026 के सरकारी निर्देशों […]

You May Like

Breaking News